डालीगंज-गोण्डा जं.-नकहा जंगल- नई सवारी गाड़ी सेवा का शुभारम्भ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गोण्डा : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के गोण्डा जं. रेलवे स्टेशन पर मंगलवार आयोजित एक गरिमामयी समारोह में उद्घाटन विशेष सवारी गाड़ी संख्या 05065 नकहा जंगल-गोण्डा-डालीगंज का शुभारम्भ केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय (राज्य मंत्री), भारत सरकार कीर्तिवर्धन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर सदस्यगण विधान सभा प्रतीक भूषण सिंह, रमापति शास्त्री, विनय कुमार द्विवेदी तथा प्रभात कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05065 गोण्डा जं. से अपराह्न 12ः30 बजे प्रस्थान कर सायं 04ः00 बजे डालीगंज जं0 पहुंचेगी। इसके उपरांत नियमित गाड़ी संख्या 55062 डालीगंज-गोण्डा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी का संचालन आज दिनांक 26 मई 2026 से प्रारम्भ हो जाएगा। इस नई नियमित गाड़ी संख्या 55061/55062 नकहा जंगल-गोण्डा-डालीगंज सवारी गाड़ी का संचालन क्षेत्रीय जनता के लिए अत्यंत लाभकारी एवं जनोपयोगी सिद्ध होगा। इस रेल सेवा से यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ, किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन करने वाले यात्रियों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

इसके उपरान्त केन्द्रीय (राज्य मंत्री), भारत सरकार कीर्तिवर्धन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की इस पैसेंजर ट्रेन के चलने से आम जनता को काफी सुविधा होगी चाऐ वह व्यापारी, छात्र तथा निम्न वर्गीय जनता जो रोजाना गोण्डा से लखनऊ तक का सफ़र तय करते है। यह रेल सेवा ,क्षेत्र के विभिन्न नगरों एवं कस्बों के मध्य संपर्क को और अधिक मजबूत करेगी, जिससे स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। नई सवारी गाड़ी सेवा के प्रारम्भ होने से पूर्वांचल एवं तराई क्षेत्र के यात्रियों को लखनऊ सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों तक बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा और अधिक सरल एवं सुगम बन सकेगी। उन्होंने गोण्डा परिक्षेत्र में रेलवे प्रशासन द्वारा कराये जा रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण के कार्यों तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत गोण्डा जं0 पर हो रहे पुनर्विकास कार्याे की सराहना की। इसके उपरान्त उन्होंने स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता भी की।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ, गोण्डा के सदस्यों ने नृत्य-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।



Related Articles

Back to top button