प्रदेश और देश के विकास में व्यापारियों के योगदान को भुलाया नही जा सकता है : पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक मैरियाड होटल लखनऊ में सम्पन्न हुई बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री / पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा प्रदेश और देश के विकास में व्यापारियों के योगदान को भुलाया नही जा सकता है, व्यापारियों की जी तोड़ मेहनत की बदौलत हमारी अर्थ व्यवस्था में मजबूती आती है और भारत विश्व में तेजी बढ़ती हुई 3 अर्थ व्यवस्था है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारियों के हित में कार्य किया है और उनकी उन्नति में हमेशा उनकी मदद की है।

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने लीक से अलग व्यापारियों का विषेश ध्यान रखा हैं। क्योकि वो जमीनी हकीकत जानते हैं। आज उत्तर प्रदेश मे जो कानून व्यवस्था उससे व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मे जो गंगा, पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, बने है उसे प्रदेशीय जनपदो की कनैक्टिविटी होने से व्यापार और यात्रा में सुगमता बढ़ी है। प्रदेश में आने वाले विधान सभा चुनावों में व्यापारी समाज कें लोंगो को आगे आना चाहिए और चुनावों मे भागीदारी बढ़ानी चाहिए और हम आपके साथ है। लोक सभा एवं राज्य सभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण बिल) पर विपक्षी पार्टीयों ने विरोध किया है उसकी निंदा की और कहां कि हमारे देश की नारी शक्ति विपक्ष के द्वारा किये गये कुकृत्य को कभी नहीं भूलेगी न ही माफ करेगी। उन्होेंने ने कहां प्रदेश में आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनानी है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री उ0प्र0 सरकार नितिन अग्रवाल ने करते हुए व्यापार संगठन के पूरे प्रदेष आए हुये पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और व्यापार संगठन को मजबूत करने और जिलों में कस्बे स्तर पर विस्तार करने पर जोर दिया है। उन्होंने आने वाले विधान सभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में मण्डल स्तर पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने का आवाहन किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में व्यापार संगठन द्वारा माहौल बनाने और पुनः पूर्ण बहुमत की भा0ज0पा0 सरकार बनायेंगे। उन्होंने नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण बिल) पर विपक्षी पार्टीयों ने जो विरोध किया है उसकी भरसक निंदा की और कहां इसका जवाब हमारी मातृशक्ति आने वाले चुनाव में विपक्षी पार्टीयों का अवश्य देगी। नितिन अग्रवाल ने का आज डबल इंजन की सरकार में प्रदेश व देश का चौतरफा विकास हो रहा है। जिसके लिए हम सभी व्यापारी भाई मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते है।

इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री/उपाध्यक्ष राज्य मद्यनिषेध परिषद उ0प्र0 सरकार बृजेश शुक्ला ने किया। बैठक को सम्बोधित करने वालों में अशोक अग्रवाल, सदस्य विधान परिषद, जगदीश अग्रहरि, सतनाम सेठी, विजय सिंह ”बिन्नू’’ भारत भूषण गुप्ता, मनोज मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button