
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प ‘बृज की रसोई’ की ओर से आशियाना में आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता के एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की असीम कृपा और मां दुर्गा की आराधना के पावन भाव से आयोजित इस अभियान के तहत लगभग दो हजार जरूरतमंदों, बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिकों ने आत्मीयता के साथ निःशुल्क महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस पुनीत भंडारे में सभी के लिए चना-आलू, चावल, मीठे में बूंदी और फल में केला का पौष्टिक व स्वादिष्ट वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने संदेश दिया कि बिना किसी भेदभाव के भूखे को भोजन कराना ही मानवता की सबसे सार्थक सेवा है, जो संवैधानिक मूल्यों और मानवीय गरिमा को मज़बूत करती है। सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए बलवंत सिंह और जालिम सिंह ने कहा कि यह प्रयास जरूरतमंदों के सम्मान को समर्पित है।

इस पुनीत विधिक व सामाजिक सेवा अभियान को धरातल पर सफल बनाने में जालिम सिंह, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रोहित साहू, आनन्द मिश्रा, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, सत्यम वर्मा, अनुराग दुबे तथा मुकेश कनौजिया सहित अनेक स्वयंसेवकों ने मुस्तैदी से अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।



