सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ सम्पन्न हुआ बृज की रसोई का सेवा दिवस

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई का साप्ताहिक निःशुल्क भोजन सेवा कार्यक्रम आशियाना, लखनऊ में श्रद्धा एवं सेवा-भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

संजय श्रीवास्तव ने  बताया श्रावण मास एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में लगभग 2 हजार से भी अधिक जरूरतमंद, निराश्रित एवं श्रमिक वर्ग के लोगों को सम्मानपूर्वक निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया।

दीपक भुटियानी ने कहा संस्था का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के प्रति मानवीय संवेदना, समानता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कि पवित्र श्रावण मास की आध्यात्मिक भावना एवं स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा किसी व्यक्ति विशेष का कार्य नहीं, बल्कि पूरे समाज के सामूहिक दायित्व, मानवीय संवेदना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है। प्रत्येक सक्षम नागरिक को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों के सहयोग और समाजहित में योगदान देना चाहिए।

आशीष श्रीवास्तव ने सहयोगियों, सेवाभावी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से संचालित यह पहल निरंतर जरूरतमंदों तक भोजन और सम्मान पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अखिलेश सिंह ने अवगत कराया कि बृज की रसोई प्रत्येक रविवार इसी संकल्प के साथ सेवा कार्य करती रहेगी कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे तथा समाज में सहयोग, करुणा और मानवीय गरिमा की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।

आज के सेवा अभियान में सी.एच. त्रिपाठी, जालिम सिंह, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, संजय श्रीवास्तव, उमाशंकर यादव, आशीष श्रीवास्तव, रोहित साहू, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, सुशील कुरील, गोविन्द सिंह एवं सुनीता सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण व्यवस्था के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button