बीबीएयू : एकदिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुण

अशोक यादव, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार 7 मई को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एकदिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुणा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. तरुणा ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल शैक्षिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक छात्रा का मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आत्मरक्षा का ज्ञान छात्राओं को न केवल अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाता है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, साहस, सजगता एवं आत्मनिर्भरता की भावना का भी विकास करता है।

कार्यक्रम के दौरान सुश्री उषा विश्वकर्मा द्वारा संचालित रेड ब्रिगेड एनजीओ,‌ लखनऊ के वालंटियर अनु, सलोनी और अनुज द्वारा आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की  प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी गई, जिसमें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के प्रभावी तरीकों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button