पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा लखीमपुर रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षित रेल परिवहन, यात्रियों की सुरक्षा तथा संरक्षा के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के हेतु आज मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने शाखाधिकारियों की उपस्थिति में लखनऊ-लखीमपुर रेलखण्ड का निरीक्षण यान द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया।

निरीक्षण के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा सिधौली-कमलापुर रेलखण्ड के मध्य माइनर ब्रिज सं0 82 का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इसके उपरान्त कमलापुर-खैराबाद रेलखण्ड के मध्य मेजर ब्रिज सं0 84 की सभी मानको के अनुरुप संरक्षा निरीक्षण किया तथा एलएचएस सं0 69 को भी गहनता से जॉचा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेलवे पुलों के नियमित अनुरक्षण तथा मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।

तदुपरान्त खैराबाद स्टेशन पहुॅचने पर मण्डल रेल प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पैनल बोर्ड पर परिचालनिक कार्यप्रणाली, पैनल रूम, रिले रूम, स्टेशन वर्किंग रूल एवं पॉइंट क्रासिंग, स्टेशन यार्ड की सिगनलिंग प्रणाली व प्वाइंट आदि का अवलोकन किया तथा संरक्षा मानको के अनुरुप उनकी विधीक्षा की।

निरीक्षण के अन्तिम चरण में मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा खैराबाद-लखीमपुर रेलखण्ड के मध्य समपार सं0 105 एवं 113 सी नॉन इंटरलॉक गेट का जायजा लिया तथा गेटमैन से संरक्षा संबंधी पूछताछ की। इसके उपरान्त लखीमपुर स्टेशन पहुॅचने पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत स्टेशन के पुनर्विकास, पैनल रुम, सर्कुलेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, उच्च गुणवत्ता प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय तथा यार्ड में पॉइंट्स, क्रॉसिंग व एल.डब्लू.आर. का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।।, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0 तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button