बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की खुदकुशी

बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा का शव संदिग्ध अवस्था में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बरामद हुआ है। पुलिस इस जांच में जुट गयी है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को आसिफ बसरा का शव कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर एक कैफे के पास बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले पांच सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ ब्रिटेन की उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी लिव इन में रहती थी। आसिफ बसरा गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आसिफ डिप्रेशन में रहते थे। इसकी पुष्टि कांगडा जिला के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने की है।

उन्होंने बताया कि अभिनेता ने सुसाइड किया या कुछ और इस बात का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आसिफ बसरा प्रसिद्ध टीवी एक्टर हैं। वह बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे। इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमरान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button