ब्रेकिंग:

गोण्डा: जमीनी विवाद में बदमाशों ने मंदिर के पुजारी को मारी गोली, हालत नाजुक

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक पुजारी पर जानलेवा हमला कर दिया है। गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात में गोली मार दी गई। डॉक्टरों ने घायल स्थिति में पुजारी सम्राट को लखनऊ में रेफर कर दिया है।

यह घटना इटिया थोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। इससे पहले भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी।  जहां करौली में पुजारी को जिंदा जला दिया गया था। जबकि बागपत में नदी में साधु की लाश मिलने का मामला सामने आया था।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है। महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं।

बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी है। रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत को गोली मारी है। सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गोंडा के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि गोंडा के इटिया थोक के एक गांव के एक मंदिर के पुजारी को शनिवार रात गोली मार दी गई थी। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। पुजारी का आरोपियों के साथ भूमि विवाद था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

गोली लगने से महंत सम्राट दास की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी।  प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।

Loading...

Check Also

महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधाओं पर पूरा फोकस, रेलवे बोर्ड में वार रूम : वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज / नई दिल्ली : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com