ब्रेकिंग:

कौशांबी में दो लेन रेल उपररिगामी सेतु के निर्माण हेतु धन स्वीकृति

राहुल यादव, लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद कौशांबी में उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद -कानपुर रेल सेक्शन कि०मी० 879/1 – 3 पर सिराथू रेलवे स्टेशन के पहले समसाबाद चौराहे पर रेलवे सम्पार सं० 18 सी पर दो लेन रेल उपररिगामी सेतु के निर्माण की पुनरीक्षित लागत रु० 40 करोड़ 24 लाख 33 हजार की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें मुख्य सेतु-रेलवे भाग की लागत रु० 1261.42 लाख एवं पहुंच मार्ग आदि की लागत रु० 2762.91 सम्मिलित है।

उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ही जनपद लखनऊ शहर में तुलसीदास मार्ग (विक्टोरिया स्ट्रीट) पर हैदरगंज तिराहा से मीना बेकरी से पूर्व तक दो लेन फ्लाई ओवर के निर्माण की पुनरीक्षित लागत रु० 64 करोड़ 46 लाख 87 हजार की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग -11 द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जारी शासनादेश में प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि कार्य की विशिष्टियां ,मानक एवं गुणवत्ता की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था की होगी। प्रायोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा शासनादेश में निर्धारित दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Loading...

Check Also

भाकियू { टिकैत } के कार्यकर्ताओं ने तहसील अकबरपुर में तीन कृषि नीति विरोधी कानून की प्रतियां जलाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर देहात : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com