30 अप्रैल से दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर 10वीं और 12वीं कक्षाओं का किया जाएगा संचालन

अशाेेेक यादव, लखनऊ।

उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा पर‍िषद के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।

30 अप्रैल से दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया, दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10 से 12 तक कक्षाओं का प्रसारण होगा।

सुबह 30-30 मिनट की दो क्लास हाईस्कूल और 30-30 मिनट की दो क्लास इंटर की चलेंगी।

शाम को यही क्लास रिपीट होंगी।

डीआईओएस ने बताया, लॉकडाउन के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए पहल की गई है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के स्टूडियो में इनकी रिकॉर्डिंग की जा रही है।

हाईस्कूल और इंटर में गिनती के छात्र कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं।

कम्प्यूटर शिक्षा की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2019-20 सत्र में हाईस्कूल के 30 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं में 65 हजार से भी कम बच्चों ने कम्प्यूटर विषय लिया था।

इंटर में लगभग 26 लाख छात्र-छात्राओं में से 18 हजार से भी कम बच्चों ने कम्प्यूटर की पढ़ाई की थी। 

प्रदेश महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ, डॉ. रवि भूषण ने कहा क‍ि प्रदेशभर के राजकीय विद्यालय कम्प्यूटर शिक्षक विहीन हैं।

सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों की स्थिति भी यही है।

ऐसे में जब प्रदेश के अधिकांश शिक्षक स्वयं कम्प्यूटर शिक्षा से अनभिज्ञ हैं तो वे शिक्षण सामग्री का मॉड्यूल किस प्रकार तैयार कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button