उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री के ई स्टांप खरीदने और बेचने की 15 अप्रैल से अनुमति: मुख्यमंत्री

अशोक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि रजिस्ट्री के ई स्टांप खरीदने और बेचने की अनुमति 15 अप्रैल से दी जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने कई अन्य फैसले भी किए। इसके तहत न्यूनतम स्टाफ के साथ कार्यालय भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सचिवालय में मंत्री जरूरी स्टाफ के साथ बैठ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल पंप, सीएनजी, एलपीजी और डीजल की सप्लाई पूरी तरीह से खोल दी जाएगी।

जिला प्रशासन पहले से ही खुला है। मंडियों में सोशल डिस्टेंस का पालन कर उसे चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय का कार्य, जो चालू हो गया है, उसका प्रचार जरूर करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button