उषा प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष मनोनीति

इटावा । इटावा जनपद की ताखा तहसील की उषा प्रजापति को महासंघ का महिला शाखा का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीति किया गया। क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर। अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद फैसला लिया कि इटावा जनपद के ताखा तहसील के गांव नगला तार निवासी उषा प्रजापति को महिला शाखा का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीति किया। मनोनयन करने के साथ ही अपेक्षा की कि प्रजापति समाज के चहुमुंखी उत्थान एवम विकास हेतु संविधान के गरिमा के अनुरूप काम करते हुए महासंघ को और अधिक मजबूत बनाएंगी। वैसे भी उषा प्रजापति प्रजापति समाज को लेकर काफी काम करती रहती है समाज को जाग्रति करने का काम वे पहले से कर रही है। उनके युवा महिला शाखा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

Related Articles

Back to top button