आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी घोषित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि-2020 के प्रदेश प्रभारी  कृष्णमुरारी मोघे ने  प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री  सुहास भगत की सहमति से वर्ष 2020 के लिए आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारियों की घोषणा की है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से वर्ष 2020 के लिये आजीवन सहयोग निधि संग्रहण का काम प्रारंभ किया जायेगा।

ये होंगे जिला प्रभारी

                आजीवन सहयोग निधि के प्रदेश प्रभारी  कृष्णमुरारी मोघे ने मुरैना में  शिवमंगल सिंह तोमर, भिण्ड में  अमित दुबे, दतिया में  मोहन ज्ञानानी, ग्वालियर नगर में  कमल माखीजानी, ग्वालियर ग्रामीण में  दीपक माहौर, श्योपुर में  दौलतराम गुप्ता, शिवपुरी में  अरविन्द सिंह बेडर, गुना में  गिरिराज भार्गव, अशोकनगर में  हरिबाबू राय, सागर में  सुखदेव मिश्रा, टीकमगढ़ में  सुनील यादव, निवाड़ी में  महेश झारखड़िया, छतरपुर में  ललिता यादव, दमोह में  राजेन्द्र गुरू, पन्ना में  सतानंद गौतम, रीवा में  के.पी. त्रिपाठी, सतना में  रामदास मिश्रा, सीधी में  राजेश मिश्रा, सिंगरौली में  सुंदर शाह, शहडोल में  प्रवीण शर्मा, उमरिया में  धनुर्धारी सिंह, अनूपपुर में  अनिल गुप्ता, जबलपुर नगर में  दीपांकर बेनर्जी, जबलपुर ग्रामीण में  राजेश दाहिया, कटनी में  गणेश राव, डिण्डौरी में  सुधीर दत्त तिवारी, मंडला में  विनोद कुछवाहा, बालाघाट में  रमेश रंगलानी, सिवनी में  संतोष अग्रवाल, नरसिंहपुर में  जालम सिंह पटेल, छिन्दवाड़ा में  परमजीत विज, होशंगाबाद में  विश्वनाथ सिंघल, हरदा में  सुरेन्द्र जैन, बैतूल में  नरेश फाटे, भोपाल नगर में  बसंत गुप्ता, भोपाल ग्रामीण में  राजमल कुशवाहा, रायसेन मे  राजेन्द्र अग्रवाल, विदिशा में  मुकेश टंडन, सीहोर में  रामनारायण साहू, राजगढ़ में  दीपेन्द्र चौहान, इंदौर नगर में  रमेश मेन्दोला, इंदौर ग्रामीण में  प्रेम नारायण पटेल, खण्डवा में  अरूण सिंह मुन्ना, बुरहानपुर में  ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन में  रंजीत डंडीर, बड़वानी में  शरद महाजन (दादु), अलीराजपुर में  नागर सिंह चौहान, झाबुआ में  विश्वास सोनी, धार में डा. शरद विजयवर्गीय, उज्जैन नगर में  ओम जैन, उज्जैन ग्रामीण में  किशोर मेहता, शाजापुर में  अरूण भीमावत, आगर में  लक्ष्मण सिंह काबल, देवास में  रायसिंह सेंधव, रतलाम में  अशोक जैन लाला, मंदसौर में  गणपत सिंह आँजणा, नीमच में  राकेश भारद्वाज को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

Related Articles

Back to top button