
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी ; आभूषण ब्रांड सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने धनतेरस और दीपावली के अवसर पर अपना विशेष अभियान ‘तुमसे है ये त्योहार’ शुरू करने की घोषणा की है। 87 वर्षों से अधिक की विरासत और देशभर में 202 से ज्यादा शोरूम वाले इस ब्रांड के अभियान में अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आएंगी। कंपनी ने त्योहारों के लिए अपना विशेष ‘शगुन’ ज्वेलरी कलेक्शन भी पेश किया है।
सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स की निदेशक एवं मार्केटिंग और डिजाइन प्रमुख जोइता सेन ने कहा कि धनतेरस समृद्धि, शुभ शुरुआत और कीमती वस्तुओं की खरीदारी का प्रतीक है। कंपनी पारंपरिक कारीगरी, आकर्षक डिजाइन और विशेष ऑफर्स के माध्यम से ग्राहकों के त्योहार को यादगार बनाना चाहती है।
कंपनी के एमडी एवं सीईओ सुवंकर सेन ने बताया कि सोने की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद ग्राहक धनतेरस और शादी-विवाह के सीजन के लिए पहले से खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के ‘फ्लेक्सी एडवांस प्लान’ के तहत ग्राहक मौजूदा कीमत पर सोना बुक कर सकते हैं। यह सुविधा योजना के नियमों और शर्तों के अधीन है।

‘शगुन’ कलेक्शन में पीले सोने, हीरे, एंटीक और पोल्की डिजाइन के आभूषण शामिल हैं। कंपनी ने हल्के एवं किफायती 9 कैरेट सोने के आभूषण भी पेश किए हैं। वहीं, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कंपनी के एवरलाइट ब्रांड ने अभिनेत्री वामिका गब्बी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके कलेक्शन में 9, 14 और 18 कैरेट सोने तथा हीरे के आभूषण शामिल हैं, जिनकी कीमत 10,000 से 50,000 रुपये तक है।
धनतेरस पर कंपनी 10 ग्राम सोने के आभूषणों पर 14,000 रुपये तक और हीरों की कीमत पर 36 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। पुराने सोने के एक्सचेंज पर शून्य कटौती, निश्चित उपहार और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 7,500 रुपये तक की तत्काल छूट भी उपलब्ध है।
कंपनी के अनुसार, ये ऑफर्स 25 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक सभी शोरूम में लागू रहेंगे।
