पितृ पक्ष की प्रतिपदा पर ‘बृज की रसोई’ की अनूठी पहल; आशियाना में २ हजार जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पितृ पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की असीम कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प ‘बृज की रसोई’ की ओर से आशियाना में एक वृहद् अन्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर रविवार की भांति आयोजित इस विशेष सेवा अभियान के तहत लगभग 2 हजार जरूरतमंदों, बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिकों को पौष्टिक कढ़ी-चावल का निःशुल्क वितरण किया गया।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने इस पुनीत विधिक व सामाजिक कार्य के मूल ध्येय को स्पष्ट करते हुए कहा कि पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल व्यक्तिगत स्मरण में नहीं, बल्कि किसी भूखे व्यक्ति को अन्न और जरूरतमंद को सम्मान देने में निहित है। उन्होंने कहा कि एक थाली भोजन यदि किसी असहाय के चेहरे पर मुस्कान ला दे, तो यही वास्तविक मानव सेवा की सार्थकता है।

इस मानवीय सेवा अभियान के अत्यंत सुचारु और सफल संचालन में जालिम सिंह, योगेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, नवलेश सिंह, अनुराग दुबे, मुकेश कनौजिया तथा अखिलेश सिंह सहित संस्था के अनेक समर्पित स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय विधिक सहभागिता निभाकर समाज में समरसता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button