
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत स्टेशनों और कार्यालयों को सुंदर बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह महाअभियान मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम महेन्द्र सिंह के सीधे निर्देशन में सम्पूर्ण मंडल में मुस्तैदी से संचालित हो रहा है।

इस विधिक अभियान के तहत मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, फुट ओवर ब्रिज, सब-वे और रेल कॉलोनियों से अनचाहे पोस्टर, स्टिकर, अवैध बैनर व विज्ञापन हटाने की सख्त कार्रवाई की गई। पोस्टर हटाने के बाद दाग-धब्बों को छुपाने के लिए दीवारों एवं खंभों की त्वरित रंगाई-पुताई की गई । इसके साथ ही प्लेटफॉर्मों, सीढ़ियों और संवेदनशील कोनों से गुटखा-पान की पीक के जिद्दी लाल दागों की मशीनीकृत डीप क्लीनिंग की गई।

साफ किए गए इन विधिक स्थानों पर दोबारा गंदगी रोकने के लिए ‘थूकना मना है’ तथा ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ के चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं । जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, लखनऊ मंडल यात्रियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल परिसर देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
