सोनी पल पर शुरू हो रहा नया पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’; 29 सितंबर से दिखेगी पांडवों-कौरवों के बचपन की कहानी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : टेलीविजन चैनल सोनी पल अपने दर्शकों के लिए एक भव्य नया पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ लेकर आ रहा है [22-09-2026]। यह धारावाहिक 29 सितंबर से सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। पेनिनसुला पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह शो महाभारत महागाथा के प्रमुख पात्रों (पांडवों और कौरवों) के शुरुआती वर्षों, उनके बचपन, आपसी रिश्तों, पारिवारिक उम्मीदों और मतभेदों पर केंद्रित होगा।

शो में इन ऐतिहासिक और पौराणिक किरदारों को जीवंत करने के लिए टीवी जगत के कई दिग्गज और अनुभवी कलाकारों को चुना गया है। इसमें तोरल रासपुत्र (कुंती), मनीष वाधवा (भीष्म पितामह), जितेन लालवानी (द्रोणाचार्य) और चंदन आनंद (शकुनि) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा आयुध भानुशाली (दुर्योधन) और अथर खान (युधिष्ठिर) के रूप में दिखाई देंगे। शो को भव्य सेट, बेहतरीन कॉस्ट्यूम और शानदार प्रोडक्शन डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।

कुंती का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री तोरल रासपुत्र ने कहा कि उनके त्याग, संघर्ष और मातृत्व को पर्दे पर उतारना एक बेहतरीन अनुभव रहा। भीष्म की भूमिका निभा रहे अभिनेता मनीष वाधवा ने कहा कि यह शो मनोरंजन के साथ-साथ आज की पीढ़ी को अच्छे संस्कार और मजबूत मानवीय मूल्य सिखाने का काम करेगा।

Related Articles

Back to top button