‘इंडिया के टॉप 1%’ का धमाकेदार आगाज; अनिल कपूर के शो में बिजल शाह बनीं पहली विजेता, जीते ₹96 लाख

एसबीएसएस, मुंबई : स्टार प्लस पर 19 सितंबर से शुरू हुआ नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ दर्शकों के बीच रोमांच का नया केंद्र बन गया है . भव्य मंच, 100 प्रतिभागियों और ₹1 करोड़ की इनामी राशि वाले इस शो की असली यूएसपी इसके अनूठे सवाल हैं, जो किताबी ज्ञान के बजाय रोजमर्रा की सूझबूझ और नजरिए को परखते हैं.

शो के पहले ही एपिसोड में मुंबई की चार्टर्ड अकाउंटेंट बिजल शाह ने अपनी शांत समझ और चतुर कानूनी नजरिए का परिचय देते हुए ₹96 लाख की भारी-भरकम राशि अपने नाम की और शो की पहली विजेता बनीं. जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर के जरिए घर बैठे दर्शक भी लाइव क्विज में भाग लेकर अपनी दिमागी क्षमता को आजमा रहे हैं.

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने सिग्नेचर ‘झकास’ अंदाज, हाजिरजवाबी और जबरदस्त ऊर्जा से शो में मनोरंजन का तड़का लगाया है. यह शो हर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है, जो सप्ताहांत में पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और दिमागी कसरत का एक बेहतरीन ‘पैसा वसूल’ विकल्प साबित हो रहा है.

Related Articles

Back to top button