पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल – एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन की बैठक का दूसरा दिन, समस्त शाखाधिकारी उपस्थित रहे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गुरुवार पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन लखनऊ के पदाधिकारियों के साथ पी0एन0एम0 (स्थाई वार्ता तन्त्र) बैठक के दूसरे दिन का आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर बैठक में शामिल एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के मण्डल मंत्री राकेश चन्द वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता एवं अन्य सदस्यों नेे मण्डल में संरक्षा कोटि में नियुक्ति, पदोन्नति, एम.ए.सी.पी., कर्मचारी आवासों में बेहतर सुविधा, वरीयता निर्धारण, स्थानंातरण, चिकित्सा सुविधा, वर्दी भत्ता, कार्यालयों में फर्नीचर की उपलब्धता, कार्यक्षेत्र में महिला रेस्ट रूम एवं प्रसाधन सुविधा, कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तथा रोस्टर के अनुरूप ड्यूटी आदि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु सार्थक चर्चा की। इस दौरान यूनियन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं नीतिगत समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को नवीन सुझाव भी प्रदान किए गए।

बैठक के अन्त में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू ने एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के सभी पदाधिकारियों को इस बैठक एवं कर्मचारियों के हित में उठाए गए मुद्दों के बारे में अवगत कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यूनियन के समन्वय से कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया तथा ‘रेलवे सैलरी पैकेज एकाउन्ट’ से सभी कर्मचारियों को जोड़ने के लिए कहा। बैठक का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button