
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उ0प्र0 राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा द्वारा बुधवार कमरा संख्या-422, चतुर्थ तल, इन्दिरा भवन, लखनऊ में मासिक उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली सहित आयोग के सदस्यगण की उपस्थिति में राजेश वर्मा की अध्यक्षता में उ0प्र0 सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की गयी।

विश्वकर्मा एकीकरण अभियान संस्था द्वारा विश्वकर्मा समाज की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु नरेश पांचाल के पत्र दिनाॅक 15-05-2026 पर विचार किया गया। विश्वकर्मा कल्याण आयोग/विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड गठन के सम्बन्ध में मध्य प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ एवं हरियाणा राज्यों से सूचना प्राप्त कर आयोग के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया इस हेतु आयोग के सचिव को निर्देशित किया गया।

आयोग में प्राप्त एस0के0 सिंघानिया के पत्र दिनाॅक 02-06-2026 पर विचार किया गया। समाज के पारंपरिक अनाज भूनने वाले जिनमें भुर्जी/भोजवाल/भड़भूजा सम्मिलित हैं, हेतु ‘श्री अन्न कला बोर्ड’ तथा खाद्य प्रसंसकरण, कौशल को संरक्षण, ऋण, सब्सिडी और बाजार उपलब्ध कराने हेतु ‘श्री अन्न कला बोर्ड‘ गठित किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इससे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश तथा ‘एक जनपद-एक उत्पाद‘ (ओ0डी0ओ0पी0) की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी।

अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि अन्य पिछड़े वर्गो की आयोग में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग तक पहंुचाने हेतु कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।