लखनऊ मेट्रो : एक महीने तक चलेगी विशेष एक्सचेंज विंडो, पुराने Go Smart Card के बदले मिलेगा NCMC Card निःशुल्क

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लखनऊ मेट्रो यात्रियों के सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए National Common Mobility Card (NCMC) को अब मौजूदा Go Smart Card धारकों के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार (17 अगस्त 2026) से एक महीने तक विशेष Card Exchange Window शुरू की गई है।

इस सुविधा के तहत लखनऊ मेट्रो के मौजूदा Go Smart Card धारक अपने पुराने कार्ड को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के NCMC Card में बदल सकेंगे।

Go Smart Card धारकों के लिए प्रक्रिया

यात्रियों को अपने पुराने Go Smart Card में उपलब्ध पूरी शेष राशि पहले उपयोग करनी होगी। इसके बाद यात्री को मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर पुराने Go Smart Card का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद यात्री को Surrender Receipt प्रदान की जाएगी।

इसके पश्चात यात्री को अपना पुराना Go Smart Card और Surrender Receipt स्टेशन पर स्थित Airtel Payments Bank Kiosk पर जमा करना होगा। मोबाइल OTP सत्यापन के बाद यात्री को नया NCMC Card निःशुल्क जारी किया जाएगा।

NCMC Card से देशभर में आसान सफर

NCMC एक इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है, जिसका उपयोग NCMC स्वीकार करने वाली देश की अन्य मेट्रो, बसों, पार्किंग और रिटेल सेवाओं में भी किया जा सकता है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने 21 जुलाई 2026 को लखनऊ मेट्रो में NCMC सुविधा का शुभारंभ किया था।

NCMC कार्ड के फायदे:

• अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड को स्मार्ट कार्ड की तरह करें प्रयोग, यात्रा के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं.
• 23 बैंकों या अन्य मेट्रो द्वारा जारी NCMC पर अलग से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं
• NCMC स्वीकार करने वाली मेट्रो, बसों, पार्किंग, रीटेल सेवाओं में भी कर सकेंगे प्रयोग
• लखनऊ मेट्रो में हर यात्रा पर 10% की छूट

NCMC कार्ड की उपलब्धता:

• सभी स्टेशनों के एयरटेल पेमेंट्स बैंक काउंटर/कियोस्क पर उपलब्ध
• कार्ड जारी करने का शुल्क: 100 रुपए (रिफंडेबल नहीं)
• मोबाइल फोन पर OTP से कार्ड हो सकेगा जारी
• विभिन्न बैंकों द्वारा भी एनसीएमसी कार्ड जारी होता है।

NCMC Go Smart Card प्राप्त करने के लिए लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों पर स्थित एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कियोस्क पर संपर्क करें।

• नया कार्ड जारी करने का शुल्क मात्र ₹100 (रिफंडेबल नहीं)
• हर यात्रा पर 10% की छूट
• आसान रिचार्ज – NCMC कियोस्क, टिकट वेंडिंग मशीन (TVM), लखनऊ मेट्रो ऐप और एयरटेल ऐप पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड तथा UPI के माध्यम से आसानी से रिचार्ज करें
• कोई KYC नहीं – OTP द्वारा तुरंत कार्ड प्राप्त करें

इस अवसर पर UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के माध्यम से हम लखनऊवासियों के दैनिक आवागमन को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा उद्देश्य कई अलग-अलग कार्डों की जगह एक ऐसे इंटरऑपरेबल कार्ड की सुविधा प्रदान करना है, जो विभिन्न परिवहन सेवाओं की जरूरतों को पूरा कर सके। इसी क्रम में मौजूदा GoSmart Card धारकों को अपने कार्ड को NCMC में पूरी तरह निःशुल्क बदलने के लिए 30 दिनों का अवसर दिया जा रहा है। मैं सभी GoSmart Card उपयोगकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अधिक स्मार्ट एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर इस बदलाव में हमारे साथ जुड़ें।”

Related Articles

Back to top button