पूर्वाेत्तर रेलवे – मैलानी- बिछिया- मैलानी के मध्य एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार का संचालन, जाने समय और किराया …..

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा पर्यटकों को दुधवा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद प्रदान करने के उद्देश्य से मैलानी- बिछिया – मैलानी रेलखण्ड के मध्य एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार का संचालन किया जा रहा है।

गाड़ी सं. 52260 (मैलानी- बिछिया ) सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को मैलानी जं0 से प्रातः 06ः05 बजे प्रस्थान कर भीराखेरी, पलिया कलां, दुदवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड (हाल्ट) तथा मंझरा पुरब स्टेशनों पर रुकते हुए बिछिया स्टेशन 10ः30 बजे पहुॅचेगी।

इसी प्रकार वापसी यात्रा में गाड़ी सं. 52259 (बिछिया-मैलानी) सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को बिछिया स्टेशन से 11ः45 बजे प्रस्थान कर मंझरा पुरब, खैरतिया बांध रोड (हाल्ट), तिकुनिया, बेलरायां, दुदवा, पलिया कलां तथा भीराखेरी स्टेशनों पर रुकते हुए मैलानी जं0 16ः10 बजे पहुॅचेगी।

इस गाड़ी में 60 सीटों की क्षमता का 01 टूरिस्ट एसी चेयर कार लगाया गया है।

मैलानी-बिछिया-मैलानी का किराया रूपये 270/- है। इसकी टिकट PRS काउंटर एवं IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से बुक किया जा सकता है।

लखनऊ मण्डल द्वारा इस विशेष टूरिस्ट ट्रेन के संचालन से पर्यटकों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ क्षेत्र के वन्यजीव एवं प्राकृतिक सौंदर्य को देखने का अवसर मिलेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय से टिकट बुक कर इस सुविधाजनक सेवा का लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button