पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 02 अधिकारी एवं 27 कर्मचारियों को समापक भुगतान, 18 कर्मचारी पदोन्नति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन की अध्यक्षता में 30 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से 02 अधिकारी एवं 27 कर्मचारियों सहित कुल 29 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज हम सभी वाराणसी  मंडल से 02 अधिकारियों एवं 27 कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह अवसर एक ओर उनके दीर्घ एवं सफल सेवाकाल का उत्सव है, तो दूसरी ओर एक ऐसे सहयोगी से औपचारिक विदाई का क्षण भी है, जिन्होंने अपने समर्पण, कार्यकुशलता और सकारात्मक दृष्टिकोण से विभाग को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया !

उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अधिकारी की भूमिका केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह रेलवे और समाज के बीच विश्वास का सेतु बनाने की भी होती है। अशोक कुमार ने अपने पूरे सेवाकाल में इस दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन किया। उन्होंने मीडिया के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित किया, रेलवे की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी पहलों तथा यात्री सुविधाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उनका धैर्य, संतुलित दृष्टिकोण और त्वरित निर्णय क्षमता सदैव प्रेरणादायी रही। उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन तथा टीम भावना ने न केवल कार्यालय के वातावरण को सुदृढ़ बनाया, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए भी एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

उनके  साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उनके सहयोगी स्वभाव, विनम्र व्यवहार और सकारात्मक सोच को सदैव स्मरण रखेंगे। मंडल रेल प्रबंधक जैन ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल , पीपीओ, मेडिकल कार्ड प्रदान कर एवं पुष्प माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट आभार प्रकट करते हुए उन्हें अग्रिम जीवन में ड्यूटी के समय में अधूरे कार्यों को पूरा करने,अपने घर परिवार और समाज को समय देकर अपना योगदान देने की अपील की ।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया की सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय का शुभारंभ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अपने अनुभव, ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ इस नए जीवन चरण को भी उतनी ही सफलता और आनंद के साथ व्यतीत करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर मैं मंडल रेल प्रबंधक एवं वाराणसी मंडल रेल परिवार की ओर से उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। हम सभी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, पारिवारिक खुशहाली तथा दीर्घ, सक्रिय एवं मंगलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

उन्होंने  बताया कि वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरीयता क्रम में आ रहे 18 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया है।

  1. शमशाद खान, मुख्य कार्याधी / वाराणसी के रिक्त पद पर धीरेन्द्र कुमार झा को पदोन्नति को पदोन्नत किया गया ।
  2. अनिल कुमार श्रीवास्तव/ मुख्य टिकट निरीक्षक के रिक्त पद पर लक्ष्मण यादव को पदोन्नत किया किया गया ।
  3. कमल अली/मुख्य टिकट निरीक्षक के रिक्त पद पर मनोज कुमार सिंह को पदोन्नत किया किया गया ।
  4. धनेश कुमार त्रिपाठी/वाणिज्य अधीक्षक के रिक्त पद पर ए.के श्रीवास्तव  को पदोन्नत किया किया गया ।
  5. राजेश कुमार श्रीवास्तव/स्टेशन अधीक्षक के रिक्त पद पर राजीव लोचन मिक्ष्रा को पदोन्नति को पदोन्नत किया गया । ।
  6. अनिल कुमार त्रिपाठी/स्टेशन अधीक्षक के रिक्त पद पर सचिन कुमार पटेल को पदोन्नत किया गया ।
  7. श्रीमती त्रिवेणी देवी/वरिष्ठ तकनीशियन के रिक्त पद पर विवेक उपाध्याय  को पदोन्नत किया गया ।
  8. कैलाश यादव/मुख्य कार्यालय अधीक्षक के रिक्त पद पर एस.के यादव को पदोन्नत किया गया।
  9. राधेश्याम/लोको पायलट के रिक्त पद जयप्रकाश को पदोन्नत किया गया।
  10. दिलीप कुमार/वरिष्ठ तकनीशियन/ के रिक्त पद आदर्श सिंह को पदोन्नत किया गया।
  11. सीताराम हरिजन/लोको पायलट के रिक्त पद पर राकेश कुमार को पदोन्नत किया गया।
    12. क्लेमेंट एक्का/मोटर कार चालक के रिक्त पद पर मों इम्तियाज सिद्दीकी  को पदोन्नति किया गया।
  12. श्रीदीन/मुख्य कार्यालय अधीक्षक के रिक्त पद पर श्रीमती ब्रिन्दा मिक्ष्रा को पदोन्नति किया गया है।
    14.रमेश चन्द्र राय/सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रिक्त पद पर के.के मिश्रा को पदोन्नति किया गया।
  13. रमेश चन्द्र गुप्ता/तकनीशियन को रिक्त पद पर दीपक वर्मा को पदोन्नति किया गया ।
  14. किशुन/वरिष्ठ तकनीशियन के रिक्त पद पर सुबोध कुमार को पदोन्नति किया गया ।
  15. यशवंत रावत/कार्यालय अधीक्षक के रिक्त पद भजन सिंह को पदोन्नति किया गया।
  16. अश्वनी कुमार सिंह/सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे के रिक्त पद पर अब्दुल कादिर जिलानी को पदोन्नति किया गया।
    इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।

30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में आर.एन सिंह/वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण)/वाराणसी अशोक कुमार /जनसम्पर्क अधिकारी/वाराणसी तथा कर्मचारियों में सर्वश्री ओम प्रकाश खरे/कार्यालय सहायक/वाराणसी, शमशाद खान/मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी, इनायत उल्लाह/कार्यालय सहायक/वाराणसी, रबिन्द्र प्रसाद/मुख्य टिकट निरीक्षक/वाराणसी, अनिल कुमार श्रीवास्तव/ मुख्य टिकट निरीक्षक/वाराणसी/, कमर अली/ मुख्य टिकट निरीक्षक/वाराणसी/, धनेश कुमार त्रिपाठी /वाणिज्य अधीक्षक/इन्दारा, काशी प्रसाद मणि त्रिपाठी/वाणिज्य अधीक्षक/वाराणसी, अशोक कुमार शर्मा/ट्रेन मनेजर/गोरखपुर, राजेश कुमार श्रीवास्तव/स्टेशन मास्टर/कीडिहरापुर, अनिल कुमार त्रिपाठी/स्टेशन मास्टर/कुसम्ही, त्रिवेणी देवी/एम.सी.एम/छपरा, कैलाश यादव/मुख्य कार्यालय अधीक्षक/मऊ, राधेश्याम/लोकोपायलट/मऊ, दिलीप कुमार/वरिष्ठ तकनीशियन/प्रयागराजरामबाग, सीताराम हिरिजन/लोको पायलट/वाराणसी, क्लेमेंट एक्का/मोटर कार चालक/वाराणसी, श्रीदीन/मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी, हवलदार यादव /तकनीशियन/वाराणसी, रमेश चन्द्र राय/सी.से.ई/मऊ, रमेश चन्द्र गुप्ता/तकनीशियन/वाराणसी, किशुन/वरिष्ठ तकनीशियन/मऊ, राधेश्याम पाण्डेय/सहायक गाप्र/भटनी, रामप्रकाश शर्मा/स्वास्थ्य निरीक्षक/वाराणसी, यशवंत राव/कार्यालय अधीक्षक/मऊ. अश्वनी कुमार सिंह/सीनियर सेक्शन इंजीनियर/माधोसिंह, सलीम/खलासी/वाराणसी आदि कर्मचारी शामिल थे।

समारोह के अंत में कार्मिक विभाग द्वारा UMID कार्ड एवं साइबर क्राईम पर सेमिनार का आयोजन कर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह द्वारा किया गया ।

Related Articles

Back to top button