
अशोक यादव, लखनऊ / प्रयागराज : कांग्रेस ने आगामी 19 जुलाई को प्रयागराज में होने वाले “छात्र संवाद “कार्यक्रम , जिसमें नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी शामिल हो छात्रों से संवाद करेंगें, की तैयारियां तेज कर दी है, बताते चलें कि इससे पहले राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों से संवाद किया था जिसमें पेपर लीक से परेशान, देश के कोने-कोने से आए, छात्र नौजवान तैयारी कर रहे युवाओं ने संवाद कार्यक्रम हिस्सा लिया था ।
कांग्रेस पार्टी ने इस रैली के लिए छात्रों और युवाओं को आमंत्रित करने के लिए गुरुवार से प्रचार अभियान शुरू किया है, संवाद कार्यक्रम जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी जिसमें पेपर लीक, भर्ती में देरी, बेरोजगारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच जैसे छात्र मुद्दों पर केंद्रित संवाद कार्यक्रम होगा ।
प्रयागराज के छात्र संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं, कार्यक्रम में कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और तमाम वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे ।
प्रस्तावित छात्र संवाद की तैयारी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल यादव प्रयागराज पहुंचे और बैठक कर “छात्र संवाद” कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर तैयारियां परखी और विभिन्न छात्र संगठनों के साथ मंतव्य जाना, और वर्तमान राजनैतिक व सामाजिक स्थितियों पर सार्थक चर्चा की, बैठक में उपस्थित सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों ने राहुल गांधी जी के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का पूर्ण संकल्प लिया।