
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं संरक्षित रेल परिवहन व यात्रियों की सुरक्षा तथा संरक्षा के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य हेतु शुक्रवार पूर्वाेत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल द्वारा अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा0) भुवनेश सिंह तथा मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ नानपारा-मैलानी रेलखण्ड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के आरम्भ में अपर महाप्रबन्धक द्वारा नानपारा स्टेशन पर यात्री सुविधा के अर्न्तगत सरकुलेटिंग एरिया, स्टेशन प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज व पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, सिगनल इत्यादि को देखा। इसके उपरान्त उन्होंने मुर्तिहा एवं मझरापूरब स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में पलियाकला स्टेशन पहुचने पर अपर महाप्रबन्धक ने सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन प्लेटफार्म, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्टेशन पर उपस्थित स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को सुना। इसके उपरान्त दुदवा स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं के अन्तर्गत स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, सरकुलेटिंग एरिया, स्टेशन प्लेटफार्म व स्टेशन साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था को देखा।

निरीक्षण के अन्त में मैलानी जं0 स्टेशन पहुॅचने पर अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टेशन पर पैनल रुम, रिले रुम, आई.पी.एस. रुम, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, महिला एवं पुरुष प्रतिक्षालय आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। नानपारा-मैलानी रेलखण्ड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक महोदय ने रेलखण्ड पर स्टेशन भवन, समपारों, कर्वो, पुलों, स्टेशन यार्ड, सिग्नल इत्यादि को देखा।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी, मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आमिर खान, सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार, सहायक मण्डल इंजीनियर/बहराइच अनिल कुमार यादव, सहायक मण्डल विद्युत इंजीनियर गोपाल दास गुप्ता, सहायक मण्डल इंजीनियर/मैलानी योगेन्द्र प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।