लखनऊ जं0 पर कैबवे स्थित पार्क में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल द्वारा ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ पर पौधे रोपित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देशन में तथा वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट एवं डीएम, ईएनएचएम महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल के प्रमुख स्टेशनों, कोचिंग डिपो, आरओएच डिपो तथा रेलवे चिकित्सालय परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान के अन्तर्गत लखनऊ जं0 पर कैबवे पर स्थित पार्क में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल द्वारा ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इसका उद्देश्य हरित आवरण में वृद्धि, रेलवे परिसरों में वृक्षारोपण कर वायु गुणवत्ता सुधारना एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाना तथा कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को गति देना है।
लखनऊ मण्डल रेल प्रशासन पर्यावरण संरक्षण को अपनी विकास नीति का अभिन्न अंग मानता है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मण्डल ‘हरित रेलवे, स्वच्छ रेलवे’ के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button