
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) रेलवे बोर्ड आर.राजगोपाल के अध्यक्षता में भारतीय रेलवे के सामान्य विद्युत विभाग में विद्युत उपकरणों एवं विद्युत सर्किटों के मानकीकरण (Standardization) के लिए अनुरक्षण अध्ययन समूह (Maintenance Study Group 3rd Meeting) की तीसरी दो दिवसीय बैठक शनिवार 30 मई, 2026 को वाराणसी मंडल के भारतेंदु सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में अपर सदस्य (RE) रेलवे बोर्ड आर.के. तिवारी, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर/पूर्वोत्तर रेलवे संजय सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर सामान्य (इंजी) विनय कुमार यादव, कार्यकारी सनिदेशक(RDSO) अरुण कुमार शर्मा, निदेशक विद्युत रख रखाव (RDSO) गौरव कुमार, निदेशक (पावर सप्लाई) रेलवे बोर्ड श्रीमती निशा मनोहर पाटिल, निदेशक अवसंरचना (CRIS) श्रीमती सुरेखा साहू, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सौरभ राठौर समेत RDSO के प्रतिनिधि, प्रोडक्शन यूनिट्स (CLW, BLW, ICF) के प्रमुख और जोनल रेलवे के प्रमुख विद्युत इंजीनियर (PCEEs) उपस्थित थे ।
रेलवे बोर्ड ट्रैक्शन एवं रोलिंग प्लान रेलवे बोर्ड आर.राजगोपाल ने बैठक में रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) आर.राजगोपाल ने बताया कि इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्युत उपकरणों और सर्किटों का मानकीकरण करना है ताकि ट्रेन संचालन सुरक्षित, समयबद्ध और दोषमुक्त रहे।

उन्होंने भारतीय रेलवे पर विद्युत ऊर्जा के प्रबंधन, ग्रीन/नवीकरणीय ऊर्जा, यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा उपकरणों की विश्वसनीयता, स्मार्ट मानिटरिंग प्रणालियों तथा अनुरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्युत सर्किटों का मानकीकरण (Circuit Standardization) के सम्बन्ध में सभी जोनल रेलवे के संशोधित सर्किट डायग्राम थ्री-फेज (3-Phase) लोकोमोटिव में मॉडिफाइड सर्किट डायग्राम और वायरिंग स्कीम के कार्यान्वयन की समीक्षा। इसके साथ ही सुरक्षा प्रणालियों का एकीकरण के लिए विद्युत सर्किटों में कवच (Kavach), DPWCS और वीसीडी (VCD) के सर्किट एकीकरण का मानकीकरण करने।
शॉर्ट सर्किट एवं फॉल्ट प्रोटेक्शन के लिए विभिन्न सर्किट ब्रेकरों (MCBs/VCBs) की रेटिंग और रिले सेटिंग्स का पुनर्मूल्यांकन करने। विद्युत उपकरणों का मानकीकरण के लिए विभिन्न वेंडरों द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले ट्रैक्शन मोटर्स, कनवर्टर्स (Auxiliary & Traction Converters) और ट्रांसफार्मर के बाहरी आयामों (Dimensions) और कनेक्टर पिन को मानकीकृत करने तथा RDSO द्वारा तैयार किए गए नए तकनीकी मानकों (STR) और विशिष्टताओं (Specifications) को लागू करने की समयसीमा तय की ।
इसके साथ ही उन्होंने अनुरक्षण और शेड प्रबंधन के लिए समयबद्ध अनुरक्षण निर्देश (SMI) CAMTECH तथा RDSO के मानकों का कड़ाई से पालन करने । ट्रिप शेड मॉनिटरिंग के लिए डायग्नोस्टिक डेटा सिस्टम (DDS) संदेशों की लाइव मॉनिटरिंग कर के फॉल्ट होने से पहले ही (Predictive Maintenance) उपकरणों को बदलने। मानसून/गर्मी/सर्दियों की तैयारी के लिए मौसम के अनुसार विद्युत उपकरणों के समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा पिछले छमाही में हुए प्रमुख विद्युत लाइन फेलियर के कारणों का तकनीकी विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाने पर विशेष बल दिया ।

बैठक के दौरान विभिन्न प्रोडक्शन यूनिट्स एवं क्षेत्रीय रेलवे द्वारा विद्युत उपकरणों के संस्थापन,प्रबंधन एवं अनुरक्षण से सम्बंधित कई एजेंडे पर विस्तृत परिचर्चा कर समाधान निकाला गया । इस दौरान (RDSO) अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन द्वारा मानकीकृत टूल किट (टूल्स,सेफ्टी ग्लब्स,शूज एवं जैकेट) के साथ प्रदर्शित किया गया । इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे द्वारा विकसित सर्किट डाईग्राम एवं सर्कुलेशन (LT/AT) पैनल भी प्रदर्शित किया गया ।
बैठक में पावर सप्लाई उपकरणों के संचालन नियम के लिए Electrical General Service Manual के निर्देशों को पढने तथा तकनीकी गाइडलाइंस एवं विशिष्ट उपकरणों के मानकों (Standards) के लिए RDSO की वेबसाइट का उपयोग करने पर बल दिया गया ।
