बाडमेर से हरिद्वार वाया सूरतगढ़, हनुमानगढ़ द्वि- साप्ताहिक ट्रेन 11 मई से

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, श्रीगंगानगर : रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन में लगातार भारी भीड़ के चलते 29 मार्च को इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की गई थी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04811, बाडमेर – हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.05.26 से 16.07.26 तक (20 ट्रिप) बाडमेर से प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को 04.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.10 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04812, हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 से 17.07.26 तक (20 ट्रिप) हरिद्वार से मगलवार व शुक्रवार को 05.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.35 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर , लालगढ, लुनकरनसर, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ, पीलीबंगा, हनुमानगढ, मंडी डबवाली, बठिण्डा, धुरी, अम्बाला कैंट व सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 18 डिब्बे होगें।

Related Articles

Back to top button