उपमुख्यमंत्री मौर्य, यूटा के प्रान्तीय अधिवेशन तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के समापन समारोह में पहुंचे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ/ आगरा : रविवार उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार केशव प्रसाद मौर्य का जनपद आगमन पर खेरिया एयरपोर्ट पर जनपद के जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं अपर पुलिस आयुक्त रामबदन द्वारा स्वागत किया गया।

तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री नेशनल फेडरेशन ऑफ इश्योरेंस फ़ील्ड वर्कर्स ऑफ इण्डिया, उत्तर मध्य क्षेत्र की 30 वीं क्षेत्रीय आमसभा-2026, फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मरक्युर में पहुंचे, उप मुख्यमंत्री ने भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि एलआईसी देश का सबसे बड़ा बीमा क्षेत्र का संगठन है, मैं आहवान करता हूं कि अभी भी भारत में 90 से 100 करोड़ लोग बीमा पॉलिसी कवरेज में नहीं आते, सभी विकास अधिकारी बड़ी बीमा पॉलिसी की तलाश में रहते हैं, आप गरीब आदमी को अपनी बीमा पालिसी से कवर करें तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री राजदेवम् ऑडीटोरियम, फतेहाबाद रोड पर दो दिवसीय शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रान्तीय अधिवेशन के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया, उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आये शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की 80 प्रतिशत समस्यायें हल की जा चुकी हैं, 20 प्रतिशत समस्याओं का आने वाले समय में समाधान हो जायेगा, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें ! उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने 16 लाख से अधिक सभी शिक्षकों,कर्मचारियों व रसोईयों को पहली बार कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, ये एक एतिहासिक फैसला था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री को शिक्षक संगठन द्वारा मांग पत्र दिया गया, जिस पर विचार कर उचित समाधान की बात कही।

तत्पश्चात फतेहाबाद स्थित कामता प्रसाद भठ्ठे वालों का मैदान, में सम्राट अशोक की शोभा यात्रा, जनसभा तथा सम्राट अशोक जी की लॉट का लोकार्पण करने पहुंचे, कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री का चांदी का मुकुट व बड़ी माला पहलाकर भव्य स्वागत किया गया, उपमुख्यमंत्री मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राटों के सम्राट चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जयंती समारोह कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि आपका उत्साह, एकता व देश के लिए समर्पण जवर्दस्त है, उन्होंने कहा कि मौर्य साम्राज्य के संस्थापक भारत भूभाग को एक करने का कार्य किया, उनके पुत्र बिंदुसार जी ने उस कार्य को आगे बढ़ाया और फिर सम्राट अशोक महान ने उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान राम के मित्र निषादराज, हम सबके पिता महर्षि कश्यप की जयंती शोभायात्रा के अवसर पर कहा कि प्रयागराज निषादराज की भूमि है, प्रयागराज के नाम में “राज” शब्द निषादराज के कारण जुड़ा हुआ है।
उपमुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि रहनकला में महाराज निषादराज की मूर्ति लगाई जायेगी,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कौशाम्बी, प्रयागराज, फूलपुर, भगवान राम व उनके मित्र निषादराज जी का मिलन स्थल है, लेकिन पूरे क्षेत्र में भगवान राम व निषादराज के गले मिलने की कोई मूर्ति स्थापित नहीं थी, जब मैं फूलपुर से सांसद बना तब मेरे द्वारा भगवान राम व निषादराज के गले मिलते हुए निःस्वार्थ मित्रता की प्रतीक भव्य प्रतिमा व स्मारक बनवाया गया !

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, विधायकगण डॉ.जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, चौ.बाबूलाल, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह, प्रशांत पौनिया, राजकुमार गुप्ता, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button