पूर्वोत्तर रेलवे : शुक्रवार के पहले मुकाबले में वाणिज्य विभाग ने कार्मिक विभाग को 06 रनों से हराया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पाल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीडा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को पहला मैच कार्मिक और वाणिज्य विभाग के बीच मैच खेला गया। वाणिज्य विभाग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। वाणिज्य विभाग की तरफ से अमित राज ने 44 बाल पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन, कफिल अहमद ने 41 बाल पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन विनय ने 15 ब।ल पर पांच चौके की मदद से 22 रन तथा संतोष ने छह बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। कार्मिक विभाग की तरफ से भ्रगेन्द्र सिंह ने चार ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट अनिल ने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिए।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग की पूरी टीम 181 रन पर आउट हो गई । वाणिज्य विभाग ने 6 रन से मैच जीत कर पूरे दो अंक अर्जित कर लिया। कार्मिक विभाग की तरफ से सुनील वर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए 49 बाल पर 15 चौके और एक छक्के की मदद से 91 रन, अनिल श्रीवास्तव ने 27 बाल पर तीन चौके की मदद से 36 रन, राहुल ने 14 बाल पर एक चौके की मदद से 20 रन तथा विनोद ने 8 रन बनाए। वाणिज्य विभाग की तरफ से संतोष ने चार ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिए भूषण अमित और जीशान को एक-एक विकेट प्राप्त। वाणिज्य विभाग के अमित राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह के द्वारा दिया गया!

Related Articles

Back to top button