
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० रमेश चन्द्र के निर्देशन में मण्डल के चिकित्सालयों पर विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर ‘स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें’ (Together for health. Stand with science) विषय पर आधारित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर, ऐशबाग रेलवे पॉली क्लीनिक तथा उप मण्डलीय चिकित्सालय गोण्डा पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में इस थीम के तहत यह स्वास्थ्य शिविर वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने और स्वास्थ्य विज्ञान में जन विश्वास को पुनः स्थापित करने पर केंद्रित करना है। जिसके अंतर्गत वैज्ञानिक तरीकों, जानवरों, पौधों और पृथ्वी के संरक्षण हेतु ‘एक स्वास्थ्य’ शिविर जिसमें टीकाकरण, ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम, स्वच्छता, जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण एवं स्वस्थ जीवनशैली का पालन आदि विषयों पर चर्चा की गई। जिसका उद्देश्य सत्त विकास और संपूर्ण मानवता का कल्याण सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर ऐशबाग पॉली क्लीनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय तिवारी ने उपस्थित मेडिकल कर्मचारियों एवं रेलकर्मियों को उन्नत एवं स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया तथा इसके परिणाम स्वरुप व्यक्ति तथा उसके परिवार एवं समाज में आने वाले सकारात्मक परिणामों से अवगत कराया।
इस स्वास्थ्य शिविर में बादशाहनगर चिकित्सालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनीता गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनामिका सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अयाज अहमद तथा ऐशबाग पॉली क्लीनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० दीक्षा चौधरी, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ० रंजना पाटनी, डेंटल सर्जन डॉ. रुचिका किशोर तथा उप मण्डलीय चिकित्सालय, गोण्डा में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी.के मोर, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. मिश्रा, सहायक मण्डल चिकित्सा अधीक्षक डॉ सचिन एवं सीएमपी/गोण्डा डॉ प्रतिभा सिंह तथा मण्डल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।