उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 34 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 34 रेल कर्मचारी मंगलवार 31 मार्च 2026 को अपनी दीर्घ एवं समर्पित रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर इन कर्मचारियों के सम्मान में सोमवार 30 मार्च 2026 को मंडल कार्यालय के सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की एवं समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए। इन प्रपत्रों के अंतर्गत देय धनराशि संबंधित कर्मचारियों के नामांकित बैंक खातों में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे प्रेषित की जाएगी, जिससे राशि उनके खातों में स्वतः जमा हो जाएगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button