प्रोविन्शयल फिजियोथेरेपिस्ट एसो., केजीएमयू अपनी पदोन्नति व् अन्य समस्याओं को लेकर कुलसचिव से मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि के0जी0एम0यू0 में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति व अन्य समस्याओं हेतु परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो0 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने के0जी0एम0यू0 की कुलसचिव श्रीमती अर्चना गहरवार के साथ विस्तृत वार्ता सम्पन्न हुयी।

मिश्र ने बताया कि केजीएमयू में फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग का कैडर पुनर्गठन ३० मई २०२२ में हुआ था । जिसके उपरांत प्रशासन ने ०२ नवम्बर २०२३ में पदोन्नति की परंतु फ़िजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति पूर्व की सेवाओं को देखते हुए चीफ फिजियोथेरेपिस्ट पर की जानी चाहिए थी परंतु सीनियर के पद पर की गई, जिससे २५ वर्षों से कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है । जबकि उसी संस्थानों में कार्यरत अन्य संवर्गों में सर्वोच पदो पर पदस्थापित किया गया है। उल्लेखनीय हैं कि कुलपति द्वारा पत्रावली अनुमोदन कर कुलसचिव के समक्ष शासन भेजने हेतु भेज दी है ।

मिश्रा ने कुलसचिव से अनुरोध किया कि पत्रावली शीघ्र शासन को अग्रसारित कर दें जिससे वांछित लाभ समय से प्राप्त हो सके व अन्य समस्याओं पे सम्पन्न हुयी वार्ता में कुलसचिव महोदया का सकारात्मक दृष्टिकोण रहा और उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के निस्तारण व पदोन्नति पर अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पत्रावली शासन को प्रेषित कर दी जाएगी ।

प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सभी ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिनिधिमण्डल में पी0पी0ए0 के0जी0एम0यू0 के अध्यक्ष डा0 मन्सूर अहमद खान, उपाध्यक्ष डा0 तेजवीर सिंह,डा के के चौधरी, डा0 फैज अहमद, डॉ प्रणय सिंह मंत्री, संयुक्त मंत्री डा0 श्रद्धा एवं डा0 विशाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button