थामा के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने कहा “मैं हमेशा से आयुष्मान खुराना के साथ काम करना चाहता था”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इंदौर : थामा, एक अलग शैली की सुपरनैचुरल रोमांस फिल्म है, जो प्रेम को एक नए और अनपेक्षित नजरिए से प्रस्तुत करती है। क्लासिक ब्यूटी एंड द बीस्ट की पारंपरिक कहानी को नए अंदाज में पेश करते हुए, फिल्म सुंदरता, संवेदनशीलता और ‘बीस्ट’ यानी राक्षसी रूप की अवधारणा को आधुनिक और ताजगी भरे अंदाज से दिखाती है। थामा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर मिस न करें, शनिवार, 21 मार्च 2026 को रात 8 बजे, केवल सोनी मैक्स पर।

सोनी मैक्स पर थामा के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के मौके पर फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने बताया कि वे हमेशा से आयुष्मान खुराना के साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा, “शुरुआत से ही आयुष्मान मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे। आयुष्मान में एक स्वाभाविक भावनात्मक सच्चाई है, जिसकी वजह से दर्शक उनसे तुरंत जुड़ जाते हैं, चाहे कहानी कितनी भी असामान्य या अलग दुनिया की क्यों न हो। हमें ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जो इस अनोखी और कल्पनात्मक कहानी को सच्चाई और गहराई के साथ जमीन से जोड़ सके, और वह यह काम बहुत सहजता से करते हैं। “

फिल्म में आयुष्मान खुराना आलोक गोयल का किरदार निभा रहे हैं, जो शहर का एक पत्रकार है। उसकी सामान्य और व्यवस्थित जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसे तड़ाका/तारिका से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है। थामा मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं इंस्टालमेंट है। इससे पहले इस यूनिवर्स में स्त्री, रूही, भेड़िया, मुनज्या और स्त्री 2 जैसी फिल्में आ चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन मुनज्या के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

थामा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर मिस न करें, शनिवार, 21 मार्च 2026 को रात 8 बजे, केवल सोनी मैक्स पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button