श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू ने किया नए एस्केलेटर का उद्घाटन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : जम्मू मंडल में यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मंडल रेल प्रबंधक जम्मू, विवेक कुमार, ने आज दिनांक 06 मार्च को श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 और 3 के मध्य नवनिर्मित एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस नई सुविधा से स्टेशन पर आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में काफी सुगमता होगी।

यात्रियों को मिलने वाली सुविधा पर बात करें, तो कटरा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। जिसके परिणामस्वरूप एस्केलेटर की सुविधा से भारी सामान के साथ आवाजाही करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

एस्केलेटर की सुविधा से प्लेटफार्मों पर भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और यात्रियों का समय भी बचेगा। इस उद्घाटन के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, ने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया और स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

यात्रियों को प्रदान की गई सुविधा पर मंडल रेल प्रबंधक, विवेक कुमार ने बताया, ” कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। कटरा स्टेशन पर इस एस्केलेटर की शुरुआत से वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव और अधिक सुखद और आरामदायक होगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button