लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर मूविंग टॉय ट्रेन हुई स्थापित

अशोक यादव, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लखनऊ जं0 स्टेशन पर एक चलती हुई टॉय ट्रेन का मॉडल लगाया गया है। यह छोटी सी चलती ट्रेन सिविल, मैकेनिकल और सिग्नलिंग सिस्टम की बुनियादी अवधारणाओं को दर्शाती है, जिससे यात्रियों को रेलवे संचालन की जानकारी प्राप्त होती है।

यह मॉडल स्टेशन परिसर में यात्रियों और बच्चों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। जिससे ट्रेनों के प्रति उनकी जिज्ञासा और प्रशंसा बढ़ रही है तथा उन्हें रेलवे की कार्यप्रणाली समझने में मदद मिल रही है। इसके शैक्षिक महत्व के अलावा, यह टॉय ट्रेन मॉडल स्टेशन की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों के लिए एक पॉपुलर ‘सेल्फी पॉइंट’ भी बन गया है। इस टॉय ट्रेन मॉडल में टनल, स्टेशन, सिगनल एवं ट्रैक की संरचना को दर्शाया गया है।

इस मॉडल को ऐशबाग स्थित कोचिंग डिपो द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है, जो रचनात्मकता, शिल्प कौशल और रेलवे विरासत के संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button