ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने दी होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समस्त शिक्षकगण,अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं देश-प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

कुलगुरु प्रो. चौबे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व आपसी भेदभाव को मिटाकर समाज में सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है।

उन्होंने कहा कि होली का यह पावन अवसर हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने तथा ग्रामोदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।

कुलगुरु प्रो चौबे ने कामना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता के नए रंग लेकर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button