उप मुख्यमंत्री मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मौर्य ने कहा अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सम्राट अशोक के शासन की सबसे बड़ी बात जनकल्याणकारी योजनाएं एवं न्याय व्यवस्था थी, इसमें कोई भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होता था, जिसकी गौरव गाथा विश्वविख्यात है।
मौर्य ने कहा कि उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं से गांव- गरीब को लाभ मिल रहा है और उसके श्रम व सम्मान का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसीलिए तो आज मोदी की विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में ख्याति प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button