ब्रेकिंग:

महिला सशक्तिकरण और समानता : “महर्षि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का भव्य आयोजन”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : महर्षि विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजन शनिवार 8 मार्च को मानविकी विभाग, विज्ञान एवं मानविकी संकाय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन से हुई। डॉ. रूपम सिंह ने स्वागत भाषण में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि डॉ. निरुपमा सिंह ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के नए दृष्टिकोण साझा किए आपके साथ सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना सिंह उपस्थित रही, कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी कुंवर प्रदीप सिंह की विशिष्ट उपस्थिति रही ।
डॉ. कल्याण आचार्य ने महिलाओं के अधिकारों और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा डॉ कनुप्रिया वर्मा द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया ।

इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का निर्देशन डॉ मनोज सिंह द्वारा और काव्य पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन डॉ. विजय श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन वंशिका तिवारी ने किया और संयोजन राम प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन ने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संयोजन राम प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में कुलपति, अधिष्ठाता शैक्षणिक, सभी संकायों के अधिष्ठाता, रजिस्ट्रार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया।

Loading...

Check Also

राधिका मुथुकुमार, आलेया घोष, दीक्षा धामी ने शेमारू की मुहिम #HarRoleIsHerRole का किया समर्थन !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, लेकिन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com