निजी सचिव रतन कुमार श्रीवास्तव सहित 5 की हुई पदोन्नति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उo प्रo सचिवालय के सचिवालय प्रशासन विभाग ने अपने कई कार्मिकों को उनकी दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए आज मंगलवार को पदोन्नति प्रदान की है। इस क्रम में उo प्रo सचिवालय में वर्ष 1997 से कार्यरत निजी सचिव रतन कुमार श्रीवास्तव, जो पदोन्नति सूची में पहले क्रमांक पर हैं, सहित कुल 5 निजी सचिवों जिनमें पवन कुमार, राम कृष्ण साहू, राघवेंद्र प्रकाश तथा श्रीमती लीना रस्तोगी शामिल हैं ! सभी को क्लास- वन के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।

पदोन्नति सूची में पहले स्थान पर रहने वाले रतन कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में आईएएस ऑफिसर डॉ. राज शेखर - सचिव - कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ. प्र. शासन के साथ तैनात हैं।
उपरोक्त प्रोन्नति पर सभी शुभचिंतकों / साथियों एवं परिचितों ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित कीं ! 

Related Articles

Back to top button