संजय जायसवाल निर्लज्जता का पर्याय, मेन्टल डायरिया के शिकार भाजपा के अधिकांश नेता: चित्तरंजन गगन

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि जायसवाल निर्लज्जता का पर्याय बन चुके हैं।


राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के अधिकांश नेता ” मेन्टल डायरिया ” के साथ साथ ” दृष्टि-दोष के शिकार बन चुके हैं। इसीलिए अनाप- शनाप बयानबाजी करते रहते हैं और महागठबंधन सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे काम उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है। महागठबंधन के घोषणा पत्र पर कुछ भी बोलने से पहले उन्हें अपने नेताओं द्वारा किए गए वादों के बारे में बताना चाहिए। महागठबंधन की सरकार अपने वादे के अनुसार दस लाख नौजवानों को नौकरी देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। और अबतक 60, 000 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। सभी विभागों में रिक्तियों के विरुद्ध लाखों पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। अधिक से अधिक नौजवानों को नौकरी देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में हजारों नये पदों को सृजित किया जा रहा है। लोगों के बेहतरी के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित जन सारोकार से जुड़े अन्य मामलों में भी महागठबंधन सरकार द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है।


भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने के वादे का क्या हुआ। भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि 2022 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध करा दिया जाएगा और किसानों की आय दुगुनी हो जाएगी। अब 2022 समाप्त होने जा रहा है और न सभी को पक्का मकान मिला और न किसानों की आय दुगुनी हुई।


राजद प्रवक्ता ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा में यदि थोड़ी भी नैतिकता है तो जुमलेबाजी के अलावा वह केन्द्र सरकार के आठ वर्षों के शासनकाल के किसी एक उपलब्धि को सार्वजनिक करें।

Related Articles

Back to top button