Breaking News

Bypolls Results 2022 : मतगणना जारी, आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव 3,050 वोट से आगे, निरहुआ पीछे

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट रविवार को आएगा, इन दोनों ही सीटों पर बीते 23 जून को वोटिंग हुई थी। यहां वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे।

यूपी के आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर सीट से आजम खान ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

उपचुनाव के दौरान 15 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने 3,050 वोट से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 5,336 वोट से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ चल रहे हैं।

धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि अभी तो लीड कम है, समय के साथ ये लीड और बड़ी होते जाएगी। हम यहां पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी लागातर अपनी बढ़त को बढ़ाते जा रहे हैं।

सपा प्रत्याशी 4,227 वोट से आगे चल रहे हैं। उनके बाद करीब 10 हजार वोट की लीड थी। लेकिन दसवें राउंड की गिनते के बाद ये लीड लगातार कम होती जा रही है।

धर्मेंद यादव 8578 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा को अब तक 42,297, बीजेपी 32,982 और बसपा 33,719 वोट से आगे हैं।

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने 4917 वोट की बढ़त बना ली है।

सपा प्रत्याशी एक बार फिर से आगे हो गए हैं। यहां से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 150 वोट से आगे हो गए हैं।

धर्मेंद्र यादव शुरूआती के बाद तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। यहां बीजेपी के निरहुआ ने 745 वोटों से आगे हैं। बीजेपी को दूसरे राउंड की गिनती के बाद 15,622, बसपा 14,877 और सपा 13,339 वोट मिले हैं।

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के रुझानों में बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आगे चल रहे हैं। निरहुआ ने शुरुआत में 647 वोटों की बढ़त बनाई है।

जिले में दूसरे राउंड की गिनती जारी है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने 2100 से ज्यादा मतों की बढ़त बनाई हुई है। यहां से सपा प्रत्याशी 1721 आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई थी। लेकिन इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बढ़त बना ली है।

दूसरे राउंड की गिनती के बाद यहां से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे हैं।

आजमगढ़ में मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने शुरूआती रूझानों में एक हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

पुलिस के साथ सपा प्रत्याशी की नोकझोक हुई है। पुलिस ने उन्हें स्ट्रॉग में जाने से रोका, जिस वजह से यह नोकझोक हुई।

यहां शुरूआती रूझानों में सपा के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

ये हैं उम्मीदवार

आजमगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां बीजेपी ने प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को चुनावी अखाड़े में उतारा है। निरहुआ का मुकाबला सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली से होगा।

Loading...

Check Also

केजरीवाल का ऐलान : दो दिन बाद दूंगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, जाऊंगा जनता के बीच. …

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CM पद से ...