उत्तराखंड उपचुनाव परिणाम, 54 हजार 121 मतों से सीएम धामी की जीत

अशाेक यादव, लखनऊ। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विरोधी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 54 हजार 121 मतों से शिकस्त दी है। आज सुबह शुरू हुई मतगणना 12 राउंड तक चली जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ने लगभग 54 हजार 121 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी अपनी जमानत तक नहीं बचा पायीं। चुनाव के शुरुआती दिन से ही कांग्रेस में कोई उत्साह नहीं था और चुनाव केवल महज औपचारिकता के रूप में लड़ रही थी।

कांग्रेस के तमाम बड़े नेता प्रचार को चंपावत तो पहुंचे मगर केवल घूमने के उद्देश्य से। अकेली निर्मला गहतोड़ी ने अपने दम पर चुनाव लड़ा इस बीच मतदान वाले दिन उन्होंने भाजपा के खिलाफ मोर्चा भी खोला और धरने पर बैठ गईं थीं मगर इस वक़्त भी उनका साथ किसी बड़े नेता ने नहीं दिया न तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उनके साथ नजर आए न ही यशपाल आर्य। बहरहाल भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत की खुशी है और मिठाई खिलाने के सिलसिला चल निकला है।

Related Articles

Back to top button