UP लेखपाल भर्ती 2022: लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की बदली गई तारीख, जानें एग्जाम की नई डेट

लखनऊ। UPSSSC  ने लेखपाल भर्ती का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम बदल दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब परीक्षा 24 जुलाई को कराई जाएगी।

पहले राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को होनी थी। लेकिन अब यह परीक्षा 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जानी है। इसके अलावा सम्मलित प्रवर/ अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को प्रस्तावित थी।

अपरिहार्य कारणों से परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है, परीक्षा अब 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए 247667 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया है। जबकि लेखपाल भर्ती के लिए कुल 1390305 आवेदन दिए गए थे।

Related Articles

Back to top button