गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती है भाजपा सरकार: समाजवादी पार्टी

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि सत्ता हासिल करने के लिये मुफ्त राशन का प्रलोभन देने वाली भाजपा अब पात्र और अपात्र की कंडीशन लगाकर गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती है।

सपा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि  गरीबों को राशन ना देना पड़े इसलिए नौटंकी कर रही भाजपा सरकार। पात्र और अपात्र की कंडीशन लगा गरीबों को राशन से वंचित करने की यह भाजपा की नई चाल है। गरीबों का वोट लेकर सत्ता तो हथिया ली। अब उन्हें वादे के मुताबिक पूरा राशन दे सरकार।

गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर राशन भोगी ऐसे परिवारों को चिन्हित करने को कहा है जो संपन्न होने के बावजूद मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button