उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केजीएमयू पहुंचे, ट्रामा सेंटर और ओपीडी का किया निरीक्षण

अशाेक यादव, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केजीएमयू पहुंचे हैं। ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर और ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से बात की

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो तो बताएं।आपकी समस्या का निदान होगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत ना होने पाए।

डिप्टी सीएम ने पंजीकरण के लिए दिए गए नम्बर पर अपने फोन से कॉल की। हर बार नम्बर बिजी बताता रहा। इससे नाराज होकर वो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक्सचेंज पहुंच गए। वहां सिर्फ दो लाइन पर बात हो रही थी। बाकी 10 लाइन खाली थीं। इस पर वो गुस्सा गए।

वहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्हील चेयर और स्ट्रेचर मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही इमरजेंसी का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने एक सप्ताह में अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने का आदेश दिया था।

उपमुख्यमंत्री ने हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर कुछ सुधार करने के निर्देश दिए थे। डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की व्यवस्था कर इमरजेंसी में रखवाए।

Related Articles

Back to top button