पंजाब में परचम लहराने के बाद आज हो सकती है आप विधायक दल की पहली बैठक

चंडीगढ़। राज्य विधानसभा सीटों के कल देर शाम घोषित परिणामों में सभी 117 सीटों में से आप ने 92 सीटों पर आपना राज कायम किया है। भगवंत मान जल्द ही राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंजाब में आज नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक हो सकती है। इस बैठक में सरकार बनाने के आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने गुरुवार आए पंजाब विधानसभा के चुनावों में एक मजबूत जीत हासिल की है। राज्य विधानसभा सीटों के कल देर शाम घोषित परिणामों में सभी 117 सीटों में से आप को 92 सीटें मिली हैं। इस तरह पार्टी को राज्य में बड़ी जीत मिली है। दिल्ली से बाहर पहली बार किसी राज्य में आप की सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button