जयंत चौधरी ने बताई वजह, आखिर यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के मिशन को क्यों दिया गया ‘ऑपरेशन गंगा’ का नाम?

496976306

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल मुखिया जयंत चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे पर यूपी चुनाव में आरोप लगाया। जयंत ने संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए बताया कि करीब तीन दशक पहले भी बहुत बड़ी संख्या में कुवैत में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाया गया था, लेकिन उस वक्त किसी ने इस अभियान को कोई नाम नहीं दिया था।

उन्होंने कहा कि लेकिन इस सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान का नाम गंगा नदी के नाम पर रखा है, क्योंकि उसकी नजर बनारस और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है। जयंत ने कहा, मैं दुआ करता हूं कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट आएं, लेकिन उन्हें वापस लाने के नाम पर काफी दिखावा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे मुद्दा बनाने के लिए अपनी चुनावी रैलियों में ऑपरेशन गंगा का नाम ले रहे हैं।

रालोद अध्यक्ष ने कहा “मुझे उम्मीद है कि जिस तरह गंगा का नाम अच्छा है, उसी तरह इस अभियान में अंत में हर चीज अच्छी हो और यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट सकें।”

 

Related Articles

Back to top button