राहुल यादव, लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्वमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ गोण्डा जिला चिकित्सालय में भर्ती तेजाब पीड़िता दलित बच्चियों का हालचाल जाना और अखिलेश यादव की तरफ से उनके पिता घुरई प्रसाद को चिकित्सा हेतु एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरतलब है कि गोण्डा के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका ग्राम निवासी घुरई प्रसाद की घर में सो रही तीन बेटियों-खुशबू 17 वर्ष, कोमल 12 वर्ष तथा आंचल 08 वर्ष पर तेजाब फेंका गया था। जिससे वे बुरी तरह झुलस गई। उनका उपचार गोण्डा जिला अस्पताल में हो रहा है। पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह तथा पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के साथ पप्पू यादव जिलाध्यक्ष, राजेश्वरी प्रसाद चौधरी पार्टी उपाध्यक्ष, जिला महासचिव राजेश दीक्षित, देवेन्द्र सिंह, बलराज सिंह, मंगली प्रसाद, संजय साहू, सिद्धार्थ सिंह, कुलदीप, सोमनाथ तिवारी, हरीराम आदि कई पदाधिकारी नेता तेजाब पीड़िता और उनके परिवार से मिले।
Related Articles
कोरोना से जंग जारी, शादी समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी
November 18, 2020
लखनऊ की हवा में फिर बढ़ा प्रदूषण, AQI में 111 प्वाइंट का इजाफा, इन इलाकों में सांस लेना हुआ दूभर
November 24, 2020
Check Also
Close