पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन द्वारा”राजकीय वृद्ध एवं आसक्त महिला गृह” में खाद्य सामग्री का वितरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी द्वारा दुर्गाकुण्ड स्थित “राजकीय वृद्ध एवं आसक्त महिला गृह ” में रहने वाली निराश्रय वृद्ध, विधवा, आसक्त महिलाओं एवं अनाथ बच्चों के सहायतार्थ दिनांक 08/03/2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चादर,ताजे फल, दूध पदार्थ समेत खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

उक्त अवसर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन ने राजकीय वृद्धा आश्रम में रहने वाली महिला आश्रितों वस्त्र, चादर,ताजे फल,दूध पदार्थ आदि भेंट किया तथा राजकीय वृद्ध एवं आसक्त गृह में महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं समेत आश्रम में मिलने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की ।

इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती जागृति सिंह,कोषाध्यक्ष श्रीमती मधुलिका सिंह, कार्यकारिणी की सदस्याओं में डॉ कल्पना दूबे,श्रीमती मौसमी चौधुरी, श्रीमती राशिका सिंह,श्रीमती शालिनी अवस्थी, श्रीमती नम्रता सिंह एवं श्रीमती कविता चन्द्रा आदि ने वृद्धा आश्रम में सामग्री वितरण में सहयोग किया ।

Related Articles

Back to top button